इशांत शर्मा का इंग्लैंड में प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है. इशांत शर्मा का प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में भी अच्छा रहा था. इस दौरान उन्होंने पहले टेस्ट टेस्ट मैच में सात विकेट हासिल किये थे. उनके इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा भी काफी ज्यादा खुश नज़र आए थे. वही दूसरे टेस्ट मैच से पहले इशांत ने अपने इस प्रदर्शन का राज़ खोल दिया है.
आप को बस अपनी लय पर ध्यान देना होता है

बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए इशांत ने कहा कि मैंने कुछ भी अलग नहीं किया है.मैंने केवल अपनी मानसिकता बदल दी है. जब आप सही लंबाई से गेंदबाजी कर रहे थे तो आप की मानसिकता पूरी तरह से बदल जाती है. इसके अलावा जब आप योजना के अनुसार गेंदबाजी करने में सक्षम होते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. वही अगर आप लंबी अवधि के लिए एक ही दिशा में गेंदबाज़ी कर सकते है तो आप आसानी से बल्लेबाज के धैर्य का परीक्षण कर सकते हैं, तो सफलता हासिल कर सकते हैं.
मुझे टीम के लिए अच्छा करना है

खुद की प्रेरणा को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी मैं खेल रहा हूं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका मेरा एकमात्र मकसद होता है कि टीम जीत हासिल कर करें. जैसा कि आप देख सकते हैं अब मैं लंबे स्पेल में गेंदबाजी करने में सक्षम हूं.ऐसे में आप को उसी तरह से काम करना होता है तो आप का मजबूत पक्ष है. आप जब लगातार काम करते है तो आप को सफलता मिलती है. इसका असर आप तब देखते है जब आप अपने विकेट के कॉलम को देखते है. ईशांत की लॉर्ड्स के मैदान में काफी अच्छे यादें हैं, ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा किवो कल से शुरू हो रह दूसरे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करते है.
The post इशांत शर्मा ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया किस वजह से इंग्लैंड में हो रहें है सफल appeared first on SportzWiki Hindi.