स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को इंग्लैंड से लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। साथ इन दोनों मैचों की हार के बाद भारत इस सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। साथ ही भारतीय टीम के प्रदर्शन से दर्शकों को बहुत ज्यादा निराशा हुई है। साथ ही लगातार हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच अब भारतीय टीम शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की तैयारी में लगी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बताया कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिल सकता हैं या नहीं इस बात के लिए मैच शुरू होंने के दिन तक इन्तजार करना होगा। इस बात के लिए कुछ भी अभी नही कहा जा सकता की मैच में दिनेश कार्तिक होंगे या ऋषभ पंत यह फैसला टॉस के दिन ही हो सकता है। साथ ही उन्होंने दूसरें टेस्ट की हार पर बोलते हुए कहा कि मैच में दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरना भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी गलती थी। कार्तिक का पहले दो टेस्टों में बल्ले से प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
साथ ही भारतीय कोच ने कहा कि चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह एक अन्य तेज गेंदबाज का विकल्प ज्यादा बेहतर होता। साथ ही अभी खिलाडियों ने जमकर अभ्यास किया। टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही रहाणे के प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रहाणे हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं और रहेंगे। साथ ही अभी इस सीरिज में अभी टीम मैच बाकि है अगर टीम को सीरिज जीतनी है तो होने वाले तीनों मैच भारतीय टीम को जीतने होगे।
Herald