Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रेडो ब्राजील के लिए दोस्ताना मैच खेलने पर आश्वस्त नहीं

रियो डी जनेरियो| फ्लूमिनेंसे के स्ट्राइकर प्रेडो ब्राजील के लिए अमेरिका और अल-साल्वाडोर के खिलाफ दोस्ताना मैचों में शामिल होने के मामले पर आश्वस्त नहीं हैं। प्रेडो घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी प्रेडो को घुटने की चोट के कारण ब्राजील सेरी-ए लीग में फ्लूमिनेंसे के लिए क्रूजेरियो के खिलाफ खेले गए मैच में पहले हाफ में मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी घुटने की चोट की जांच से यह पता चला कि इस चोट को ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा।

ब्राजील के लिए इस साल खेले घए 19 मैचों में प्रेडो ने 10 गोल दागे। फ्लूमिनेंसे के लिए इस साल सभी प्रतियोगिताओं में उन्होंने 41 मैच खेले और 19 गोल दागे। दोस्ताना मैचों में ब्राजील का सामना अमेरिका से न्यूजर्सी में सात सितम्बर को होगा, वहीं चार दिन बाद टीम अल-साल्वाडोर से वाशिंगटन में भिड़ेगी।

The post प्रेडो ब्राजील के लिए दोस्ताना मैच खेलने पर आश्वस्त नहीं appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.