भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम से भारतीय टीम की हार के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सामने आयी थी। दादा के नाम से इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय टीम की आलोचना करने के साथ ही सलाह भी दे डाली थी। लेकिन अगर आप सोच रहे हो कि ये सौरव गांगुली खुद ने लिखी हो तो शायद आपको किसी ने चकमा दिया है।

सौरव गांगुली का इंस्टाग्राम अकाउंट है फेक
क्योंकि भारत के दिग्गज कप्तान रहे सौरव गांगुली के नाम से इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट आयी थी वो दरअसल उनकी खुद की नही थी बल्कि उनके नाम से ही किसी फेक अकाउंट पर आयी थी। सौरव गांगुली की ये पोस्ट बीते पूरे दिन मीडिया में छायी रही और इसको लेकर जमकर उत्सुकता भी दिखी ,लेकिन ये फेक अकाउंट होने के बाद पूरी स्थिति साफ गई है।

सौरव गांगुली ने ट्वीट कर दी अपने इंस्टाग्राम फेक होने की जानकारी
वैसे मीडिया हो या फैंस हर कोई इसे सौरव गांगुली की ही पोस्ट मान रहा था लेकिन खुद दादा ने आगे आकर इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की। सौरव गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके नाम से आने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट फेक थी। सौरव गांगुली ने ट्वीट में लिखा कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट फेक था। प्लीज वहां से कोई न्यूज नहीं उठाए। तुरंत ही इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट करें।
My Instagram page is a fake one ..please don’t pick up any news or quotes from it ..Will report to Instagram immediately @samiprajguru @imVkohli
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 6, 2018
दादा के फेक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैं हजारों फॉलोअर्स
वैसे सौरव गांगुली ने तो अपने ट्वीट के जरिए बता दिया कि दो दिन पहले जो इंस्टाग्राम पोस्ट उनके नाम से आयी थी वो फेक या फर्जी थी, लेकिन सौरव गांगुली के इस देश में इतने ज्यादा दीवाने हैं कि उन्होंने दादा के नाम से इस इंस्टाग्राम अकाउंट को पहले से ही 55.3 k फॉलोअर्स हैं । लेकिन इन सबको एक साथ सौरव गांगुली के स्पष्टीकरण से झटका लगा है।

दादा के फेक अकाउंट पर भारतीय टीम को दी थी सलाह
आपको बता दें कि सौरव गांगुली की उस फेक इंस्टाग्राम पोस्ट में वो भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम की सलाह दे रहें हैं साथ ही उन्होंने कई मामलों में टीम की आलोचना भी की है। लेकिन ये सभी चीजें दादा की ओर से नहीं कही गई थी।
Reason!! pic.twitter.com/YrGW9F4aTa
— Heera (@MdHeera) August 6, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बदनाम किया जा रहा सौरव गांगुली का नाम, गलत तरह से विराट कोहली और रहाणे को भेजा गया ये मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.