Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में नेपाल क्रिकेट ने बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड

नेपाल क्रिकेट टीम ने एक अगस्त को नीदरलैंड के साथ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेला. हालांकि इसमें उसे 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा. नीदरलैंड द्वारा दिए गए जीत के लिए 190 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए नेपाल टीम 134 रनों पर ही सिमट गयी. इसके साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी नेपाल ने अपने नाम कर लिया.

चार विकेट हुए जीरो पर आउट 

नीदरलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. मगर नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नही रही और 5 रन के स्कोर पर ही डेनिअल के रूप में पहला विकेट गंवाना पड़ा. नीदरलैंड माइकल रिप्पन(51) और बास डी(31) की मदद से टीम 47.4 ओवर में ऑल आउट होकर 189 रन बना पायी. नेपाल की ओर से कप्तान पारस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. पारस ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 2.60 की इकॉनमी से सिर्फ 26 रन खर्च किए.

एक आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल  क्रिकेट टीम की शुरुआत ठीक रही. नेपाल का पहला विकेट अनिल साह के रूप में 58 रन के स्कोर पर गिरा. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान पारस 12 रन ही बना सके और टीम के 85 रनों के स्कोर पर आउट हुए. अभी दो रन ही जुड़े थे कि सलामी बल्लेबाज ज्ञानेंद्र 51 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हो गए. जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए आरिफ कैच थमा बैठे और बिना खाता खोले ही वापस लौट गए.

वहीं 94 रन पर सोमपाल भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. इसके बाद बसंत भी जीरो पर चलते बने. इसके बाद 122 के स्कोर पर केसी कारण भी जीरो पर आउट हुए. वहीं संदीप लामिछाने 1 रन बनाकर और शरद 4 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए. शक्ति गौचान 9 रन बनाकर नाबाद रहे.

इस प्रकार नेपाल ने अपने चार बल्लेबाजों का जीरो पर आउट होने का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. अभी कुछ महीने पहले ही नेपाल को आईसीसी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम का दर्जा दिया था. यह उसका एक एतिहासिक मैच था.

The post अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में नेपाल क्रिकेट ने बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.