Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में 

इंटनरेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आएं दिन कई अनचाहे रिकॉर्ड बनते व टूटते है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाए। आज उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए है। इन खिलाड़ियों के द्वारा बनाए गए ये अविश्वसनीय रिकॉर्ड आज तक अटूट है।

क्रिस गेल : वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में आरसीबी की और से खेलते हुए एक मैच में 175 रन की धुआंधार पारी खेली। गेल की ये आतिशी पारी आज भी आईपीएल में कायम है। गेल आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतरेगे।

सर जैक हॉब्स : सर जैक हॉब्स ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 199 शतक जड़ने का कारनामा किया है। हॉब्स ने कई मैचों में टीम के लिए उपयोगी पारी खेली है। इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 61 टेस्ट मैचों में 5410 रन बनाए है। 316 नाबाद हॉब्स का प्रथम श्रेणी में बेस्ट स्कोर है।

सर डॉन ब्रेडमैन : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन ने कई मैचों मेें टीम के लिए उपयोगी पारी खेली है। आॅस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट मैचों में हाई स्ट्राइक से रन बनाए है। ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।

ब्रायन लारा : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज है। लारा ने 2004 में इंग्लैंड विरूद्ध टेस्ट मैच में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। लारा का ये रिकॉर्ड आज तक कायम है।

रोहित शर्मा : भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए है। रोहित शर्मा के नाम मैदान में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने टी20 में तीन शतक लगाए है। वनडे में रोहित शर्मा के नाम 264 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।