Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा बुकी के संपर्क में थे: जांचकर्ता बी बी मिश्रा

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा एक बुकी के संपर्क में थे. इसके बाद जाँच के दौरान इस बात से इनकार करने वाले कुंद्रा को अंत में इस बात को स्वीकर करना पड़ा था. इस बात की जानकारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आईपीएल भ्रष्टाचार मामले के जांचकर्ता बी बी मिश्रा ने एक इन्टरव्यू के दौरान दी है.

कुंद्रा ने लिया था बुकी से गिफ्ट 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इन्टरव्यू के दौरान बी बी मिश्रा ने कहा ”जब कुंद्रा से पूछताछ की गई, तो उन्होंने शुरुआत में सब कुछ अस्वीकार कर दिया था. इसके बाद हमने बुकी से बात का वर्जन सुनाया. इसके बाद उन्होंने स्वीकर कर लिया था, कि वह बुकी के संपर्क में थे.”

मिश्रा ने कहा ”उन्होंने(कुंद्रा) कहा था कि वह बुकी को नहीं जानते हैं. लेकिन बुकी का नंबर उनके पास था. उन्होंने इसके बारे में सफाई देते हुए कहा कि यह एक अवांछनीय कॉल है और इसे रखना पड़ता है क्योंकि अगर कोई कॉल आए तो पता चल जाए कि यह एक बुकी है और वह इसे नहीं उठाएंगे. यह काफी उचित भी है, लेकिन अभी तक उन्होंने गिफ्ट के बारे में स्वीकर नहीं किया था.”

आगे मिश्रा ने कहा ”मैंने कहा कि आप कहते हो कि वह अवांछनीय नंबर था तो आपने वह गिफ्ट उस व्यक्ति से क्यों लिया था. आपने उसे अपने पास क्यों आने दिया था. इसीलिए मैंने उन्हें गिफ्ट के बारे में याद दिलाया था”

वहीं जब इंडियन एक्सप्रेस द्वारा  राज कुंद्रा से संपर्क साधा गया तो उन्होंने गिफ्ट के बारे में कहा ‘मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि वह व्यक्ति बुकी था. यह किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है. मैं उस से अपने फ्रेंड की पार्टी में मिला था. इसके बाद वह कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली हो गया और अपने बच्चे के लिए आईपीएल टिकट्स के लिए कहा, जोकि मेरे बॉडीगार्ड ने दी थी. मेरे बच्चे के जन्म के दौरान वह मेरे घर आया तो बच्चे के लिए एक गोल्ड चैन और पंजीरी लेकर आया. मैंने उसे मना किया था, लेकिन फिर भी वह वाचमैन के पास इसे छोड़ गया था. मैंने कभी इस व्यक्ति के साथ कोई सौदा नहीं किया.”

The post राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा बुकी के संपर्क में थे: जांचकर्ता बी बी मिश्रा appeared first on SportzWiki Hindi.