आज हम आपकों अपने इस लेख में 21वीं सदी के पांच सबसे बेहतरीन और रोमांचक टेस्ट मैचों के बारे में बताएंगे, तो आइये डालते है एक नजर 21वीं सदी में हुए पांच सबसे बेहतरीन और रोमांचक टेस्ट मैचों पर :
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, जोहनसबर्ग टेस्ट मैच, 2013

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच साल 2013 में खेले गये जोहनसबर्ग टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के सामने भारत ने अंतिम पारी में 458 रन का एक विशाल लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम को मैच बचाने की चुनौती थी, क्योंकि मैच में लगभग डेढ़ दिन का खेल शेष था.
इस मैच की चौथी पारी में फाफ डू प्लेसी और एबी डिविलियर्स की शानदार 205 रन की साझेदारी की थी. मैच के पांचवे दिन साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 320 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट शेष थे. अंत में यह मैच इस तरह हो गया, कि साउथ अफ्रीका को अंतिम 19 गेंदों पर मात्र 16 रन की जरुरत थी और उसके 3 विकेट शेष थे. इसी बीच दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रा करना ही सही समझा. कोई भी कप्तान चांस नहीं लेना चाहता था.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एंटिगा 2003 टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच साल 2003 में एंटिगा में खेला गया टेस्ट मैच भी काफी रोमांचक और ऐतहासिक रहा था. इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 418 रन की जरुरत थी. इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने रामनरेश सरवन और शिवनारायण चंद्रपौल की पारी के बदौलत जीत लिया.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, एजेबेस्टन 2014 टेस्ट मैच

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच साल 2014 में खेले गये एजेबेस्टन टेस्ट मैच में भी काफी रोमांच था. इस मैच में श्रीलंका को अंतिम विकेट मिलने के लिए 122 गेंद का लम्बा इंतजार करना पड़ा था.
श्रीलंका ने 9 विकेट तो जल्दी कर लिए थे और उसकी जीत निश्चित लग रही थी, लेकिन इसके बाद जेम्स एंडरसन और मोईन अली ने 122 गेंदों की साझेदारी की और श्रीलंका की चिंता बढ़ा दी थी. जेम्स एंडरसन ने 55 गेंद खेलकर भी एक रन नहीं बनाया था, लेकिन अंत में यह मैच श्रीलंका की टीम ने मैच की सेकंड लास्ट गेंद पर जीत लिया था.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एजेबेस्टन 2005

एजेबेस्टन टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने 3 रन के करीबी अंतर से जीता था. इस मैच में ब्रेट ली और माइकल केस्प्रोविच ने अंतिम विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, लेकिन यह मैच इंग्लैंड की टीम ने 3 रन से जीत लिया था.
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 282 रन का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 175 रन पर अपने 8 विकेट खो चुकी थी.
इसके बाद शेन वार्न और ब्रेट ली ने 9वें विकेट के लिए 45 रन जोड़े वही अंतिम विकेट के लिए ब्रेट ली और माइकल केस्प्रोविच 59 रन जोड़े थे.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ईडन गार्डन 2001

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये ईडन गार्डन टेस्ट को कोई नहीं भूल सकता है. इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के पहली पारी में बनाये गये 445 रन के जवाब में भारत की टीम मात्र 171 रन पर ही आउट हो गई थी.
इसके बाद जब भारतीय टीम फाँलोआन खेलने उतरी तो भारतीय टीम ने वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी के दम पर 657 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को 212 रन का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य के जवाब में मात्र 212 रन पर ही आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मैच जीत लिया था.
The post ये है टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे रोमांचकारी टेस्ट मैच, जब अंतिम गेंद तक थम गयी थी सभी की सांसे appeared first on SportzWiki Hindi.