Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुई धागा का ट्रेलर आने के बाद कुछ इस तरह बन रहे अनुष्का-विराट पर मीम्स, देख नहीं रुकेगी हंसी

अनुष्का-विराट

अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके आने के बाद से अनुष्का-विराट के नए मीम्स सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. सुई धागा के ट्रेलर में एक सीन है जहां पर अनुष्का शर्मा रोती हुई दिखती हैं. बस इसी सीन को सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह से भुना रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स को गांव की महिला का किरदार निभा रहीं अनुष्का के एक्सप्रेशन्स हजम नहीं हुए, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाई और Memes बनाकर इसे वायरल किया.

ट्रेलर में अनुष्का रोते हुए नजर आईं, साथ ही नीले रंग की साड़ी में उनके एक्सप्रेशन्स देखते ही बने. ऐसे में ट्विटर यूजर्स ने अनुष्का के लुक को अलग-अलग जगह फिट कर, ढे़र सारे Memes बनाए.

कभी अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ खेल के मैदान में दिखीं, तो कभी पीएम मोदी के बगल में. धरती से लेकर चांद तक, अनुष्का इन Memes में हर जगह नजर आ रही हैं…

देखें, अनुष्का-विराट के पॉपुलर Memes..

निश्चित तौर पर इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट का इन सब से मन भटकेगा. विराट पहले भी ट्वीट कर इस तरह के मीम का विरोध कर चुके हैं.

The post सुई धागा का ट्रेलर आने के बाद कुछ इस तरह बन रहे अनुष्का-विराट पर मीम्स, देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.