जकार्ता। गत चैंपियन और विश्व के पांचवें नम्बर की टीम भारत ने 18वें एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए जापान को शिकस्त देकर विजयी हैट्रिक बना ली है। भारतीय टीम ने एक बार फिर से गोलों की बौछार करते जापान को 8-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पूल-ए में शीर्ष पर पहुंच गई है।
ये पहलवान बनेगा एशियाई स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट का जीवनसाथी
भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले मुकाबले में हांगकांग 26-0 से और मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम के गोलों की संख्या इन खेलों के तीन मैचों में कुल 51 हो गई है।
जापान पर जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। हालांकि अभी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो पूल मैच और खेलने हैं।
इस मामले में विराट कोहली ने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा
गु्रप-ए में भारत और कोरिया के तीन तीन मैचों में एक समान 9-9 अंक हैं, लेकिन भारतीय टीम ज्यादा गोल करने के कारण अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। कोरिया टीम तीन मैचों में 34 गोल करने में सफल रही है। जापान के साथ खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और मंदीन सिंह ने दो -दो गोल किए।
एशियाई खेलों से बिना स्वर्ण पदक के भारत लौटेंगी कबड्डी टीमें
रूपिंदर पाल सिंह ने भारत की ओर से 17वें और 37वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 32वें और 56वें मिनट में गोल किए। जबकि एसवी सुनील ने 7वें, दिलप्रीत सिंह ने 12वें, आकाशदीप सिंह ने 45वें और विवेक सागर प्रसाद ने 47वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय निशानेबाज हीना ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक
अब भारतीय टीम अगले मुकाबलों में 14वीं रैंकिंग पर काबिज कोरिया और श्रीलंका से भिड़ेगी।भारतीय टीम ने पिछले मैच में हांगकांग को 26-0 से शिकस्त देकर अपने हॉकी इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।