भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट तीसरे दिन रोचक स्थिति में जा पहुंचा है। बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम जहां जीत से महज 84 रन ही दूर है, तो वहीं इंग्लिश टीम को भी जीत के लिए 5 विकेट ही दरकार है। ऐसे में चौथा दिन इस मैच में बहुत ही रोमांचक है जहां निर्णय निकलना तय है।

इंग्लैंड की नजरें बर्मिंघम टेस्ट मैच में है विराट कोहली को आउट करने पर
इंग्लैंड की टीम मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में केवल 180 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन भारत ने भी दिन की समाप्ति तक 110 रनों के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए राहत की बात ये है कि कप्तान विराट कोहली मजबूती के साथ जमे हुए हैं।

एंडरसन ने स्वीकारा, कोहली को आउट करना नहीं है इतना आसान
तो वहीं इंग्लिश टीम की जीत और हार के बीच विराट कोहली नाम का फासला है। इंग्लिश खिलाड़ी ये पूरी तरह से जानते और समझते हैं कि अगर विराट कोहली का विकेट हाथ नहीं लगा तो वो अकेले ही मैच को छिन लेंगे। तभी तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्वीकार किया है कि हम पहले कोहली को आउट करने के बारे में सपने देखने के लिए बिस्तर पर जाएंगे।

ये मैच जीतने के लिए करना होगा कुछ खास
मैच के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि “हमें पांच विकेट की जरूरत है, ये आसान है, उतना ही जल्दी, अन्यधा उनको रन मिलेंगे। हमें बस 15-20 ओवर में सुबह जो कुछ मिला वो मिल जाएगा। वहां हमें बिल्कुल भी नहीं छोड़ना है।ये वास्तव में एक रोमांचक मोड़ है। क्योंकि आप जानते हैं कि हमें जीतने के लिए कुछ खास ही करना होगा। ये एक करीबी टेस्ट मैच है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर कर सकते हैं।
The post बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को इस बात से लग रहा है डर appeared first on SportzWiki Hindi.