Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब संजीव राजपूत ने भारत को दिलाया पदक

खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी के स्वर्ण पर निशाना साधने के बाद अब अनुभवी संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक पर निशाना लगाया है।

ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने करियर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भारतीय भी शामिल

जकार्ता के पालेमबांग में चल रहे एशियाई खेलों पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में संजीव राजपूत 452.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह स्वर्ण पदक जीतने से केवल चूक गए। चीन के हुइ जिशेंग ने 453.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 'गोल्ड' पर लगाया निशाना, चौधरी सहित इन तीन भारतीयों ने जीता अब तक गोल्ड

वहीं जापान के मासुमोतो ताकायुकि ने 441.4 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। संजीव राजपूत ने नीलिंग और प्रोन पोजिशंस में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन स्टैंभडग दौर में खराब प्रदर्शन के कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए। संजीव राजपूत ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।

इससे पहले 16 साल के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपने पहले ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने ये पदक पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में जीता है। इसी स्पर्धा में भारत के अभिषेक वर्मा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय राजनीति में पदार्पण करेंगे गौतम गंभीर, इस पार्टी की ओर से लड़ेंगे चुनाव!

सौरभ चौधरी ने फाइनल में एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 240.7 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 29 साल के निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल प्राप्त किया। इस स्पर्धा का रजत पदक जापान के तोमोयूकी तात्सुदा ने 239.7 अंकों के साथ अपने नाम किया।