भारतीय पुरूष क्रिकेटर टीम जहां इन दिनों इंग्लैंड में संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं भारतीय टीम की महिला स्टार क्रिकेटर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इंग्लैंड में इन दिनों खेली जा रही महिला टी-20 लीग कीया ओवल लीग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का जलवा जमकर दिख रहा है।

हरमनप्रीत कौर कर रही हैं कीया सुपर लीग में धमाल
भारतीय महिला क्रिकेट की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी स्मृति मंधाना के साथ जमकर बोल रहा है। जहां एक तरफ स्मृति मंधाना एक से एक शानदार पारी खेल रही है तो वहीं हरमनप्रीत कौर भी पीछे नहीं है और तूफानी बल्लेबाजी कर हर किसी को प्रभावित कर रही है।

हरमनप्रीत कौर ने यॉर्कशायर के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
इसी तरह से मंगलवार को कीया सुपर लीग का 27वां मैच यॉर्कशायर डाइमंड्स और लंकाशायर थंडर के बीच खेला गया। इस मैच में लंकाशायर थंडर के लिए खेल रही हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने केवल 44 गेंदो में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने कीया सुपर लीग में इस पारी में 6 छक्के लगाने के साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लिज लिट की बराबरी की।

तूफानी पारी में हरमन के एक शॉट पर टूटा वेन का शीशा
लेकिन हरमनप्रीत कौर ने इस रिकॉर्ड के साथ ही अपने एक गगनचुंबी शॉट से डर का माहौल पैदा कर दिया है। हरमनप्रीत कौर ने इस पारी के दौरान एक ऐसा छक्का जड़ा जिससे मैदान के बाहर खड़ी एक वेन का शीशा टूट गया। इस तरह से महिला क्रिकेट में भी ऐसे करारे शॉट खेले जाते हैं जिससे कि बचना होगा।
@ImHarmanpreet was this before or after you smashed that car windscreen?
#ThunderisComing https://t.co/utcyPJvnP8
— Alexandra Hartley (@AlexHartley93) August 14, 2018
This Ladies Cricket can be dangerous! A six to the van next to mine on the boundary at Thunder v Yorkshire Diamonds #KiaSuperLeague #lancscricketwmn pic.twitter.com/puraQqcKHq
— simon pendrigh (@simonpendrigh) August 14, 2018
कौर-मंधाना का बज रहा है डंका
आपको बता दें कि इंग्लैंड में खेली जा रही महिला टी-20 क्रिकेट लीग कीया सुपर लीग में भारत से हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को ही शामिल किया गया है। इन दिनों ही भारतीय महिला क्रिकेटरों ने अब तक के सफऱ में अपना खास प्रभाव छोड़ा है। जिससे भारत की महिला क्रिकेटरों का भी अब डंका बजने लगा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो: हरमनप्रीत कौर ने कीया सुपर लीग में जड़ा ऐसा खतरनाक छक्का टूट गया वैन का कांच, इंग्लैंड की कप्तान भी हुई फैन appeared first on SportzWiki Hindi.
