आपको बता दे की मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। भारतीय महिला क्रिकेट की मौजूदा कप्तान हैं। वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है। जून 2018 में, मिताली राज टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। मिताली राज भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी२० अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार या इससे ज्यादा रन बनायेअब मिताली राज के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने राइट्स खरीद लिए हैं।
अभी इस बायोपिक फिल्म को लेकर हिरोइन का सिलेक्शन नहीं किया गया है। खबरें हैं कि तापसी पन्नू मिताली राज का रोल कर सकती हैं।आपको बता दे की तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायॉपिक में काम करना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी।तापसी पन्नू से हाल ही में इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है।
फिल्हाल फिल्म निर्माता मिताली राज के जीवन से जुड़े तथ्य इकट्ठा कर रहे हैं, जिसके बाद स्क्रिप्ट तैयार की जाएगी। अगर मुझे ये फिल्म ऑफर की जाएगी तो मुझे इसे करने में काफी खुशी होगी।तापसी हाल ही में फिल्म सूरमा में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थी। ये फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। एक बार फिर तापसी एक स्पोट्समैन की बायोपिक में मिताली राज की बायोपिक में नजर आ सकती हैं।
आपको बता दे की मिताली राज ने वनडे में लगातार सात अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी नाम है। मिताली राज आईसीसी विश्व कप के फाइनल में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। मिताली राज भी उनके जीवन पर फिल्म बनाए जाने पर खुशी जाहिर कर चुकी हैं।
Herald