Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केरल में बाढ़ पीड़ितो के बचाव में उतरे मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग, लोगो से की ये अपील

1924 के बाद से केरल में सबसे खतरनाक बाढ़ आयी है. लगातार हो रही बारिश के कारण अभी तक कई जानें जा चुकी है. गुरुवार को बारिश के चलते 54 लोगों की जान चली गयी. बढ़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं. लगातार चल रहे राहत बचाव अभियान के बावजूद कई लोगों तक मदद नही पहुंच पा रही है. ऐसे में क्रिकेटर्स भी अपने स्तर से मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.

कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देकर मदद की गुहार लगा रहे हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने ऐसी पोस्ट को शेयर कर उनकी बात पहुंचाया का प्रयास किया है. मोहम्मद कैफ ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर हेल्पलाइन नंबर की लिस्ट पोस्ट की है.

The post केरल में बाढ़ पीड़ितो के बचाव में उतरे मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग, लोगो से की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.