स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत की 31 रन से हार गई थी। पहले मैच के हारने का मुख्य का कारण भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। इस मैच के बाद टीम के चयन को लेकर भी कई प्रकार के सवाल खड़े होना शुरू हो गया है। इस मैच में कोहली ने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया है। लेकिन हार्दिक पंड्या को टीम में रखने को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े किए गए है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने हार्दिक की तुलना कपिल देव से करना गलत बताया है।
सुनील गावस्कर ने कहा कि कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी ऐसे ही किसी को नहीं मिलते हैं। सुनील गावस्कर ने कपिल देव का महान खिलाड़ी बताया है। गावस्कर ने कहा कि किसी भी महान की खिलाड़ी की तुलना किसी से करना सही नहीं है। कपिल, ब्रैडमैन और सचिन जैसे खिलाड़ी बहुत कम मिलते हैं। इन महान खिलाड़ियों से किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ तुलना करना सही नहीं है। गावस्कर ने कहा कि भारत को दूसरे टेस्ट मैच में अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान में उतरना चाहिए।
गावस्कर ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा कि धवन को अपने खेल में बदलाव लाना होगी क्योंकि वनडे और टेस्ट में एक तरह से खेला नहीं जा सकता। धवन अपने खेल में अगर थोड़ा बदलाव करते हैं तो वह अच्छी पारी खेल सकते हैं लेकिन वह हर मैच में एक जैसा ही खेलकर अपना विकेट खो रहे हैं। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएंगा। पहले मैच में कप्तान कोहली दोनों पारियों में कुल 200 रन बनाए थे। इसके अलावा टीम के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया था।
Herald