Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्मिंघम टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड और रूट ने हासिल की ये यादगार उपलब्धियां

खेल डेस्क। भारत और इंगलैंड के बीच बुधवार से बर्मिंघम में शुरू हुआ पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेजबान टीम के लिए यादगार बन गया है। इस मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही इंग्लैंड 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन दिग्गज भारतीयों को मिला न्यौता

यह मैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए भी विशेष बन गया है। इसी मैच की पहली पारी में रूट ने अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन पूरे कर लिए हैं। रूट ने अपनी पारी का 40वां रन बनाने के साथ ही अपने 70वें टेस्ट में 6000 रन पूरे किए।

रूट ने पहला टेस्ट खेलने के बाद सबसे कम दिनों में छह हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड हमवतन एलिस्टेयर कुक (2168) के नाम था। रूट ने केवल 2058 दिन में ही छह हजार आंकड़ा छू लिया है।

Eng v Ind 1st Test : पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया इंग्लैंड पर कहर

इसके साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने वाले विश्व के तीसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 साल 214 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की।

इस मामले में विश्व रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 26 साल 313 की उम्र में अपने छह हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। वहीं रूट के हमवतन एलिस्टेयर कुक ने ये उपलब्धि 27 साल 43 दिन की उम्र में हासिल की। रूट अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में छह हजार रन की उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 65वें और इंग्लैंड के 15वें बल्लेबाज बने हैं।

ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो खिलाड़ी जो मैदान में जाने जाते है अपने शांत स्वभाव के कारण

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के नाम है। कुक अभी तक टेस्ट क्रिकेट के 157 मैचों में 12158 रन बना चुके हैं। उनके नाम 32 शतक दर्ज है। इस सूची में दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान ग्राहम गूच हैं। जिन्होंने 118 मैचों में 8900 बनाए।