2004 में साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स को क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 के नाम से जाना गया. जबरदस्त बल्लेबाजी और उनके शांत स्वाभाव ने दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को दीवाना बना लिया. अगर दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी की बात आए तो डीविलियर्स शायद उसमे सबसे उपर होंगे.
जब भी साउथ अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी मुसीबत में होती डीविलियर्स एक छोर पर खड़े होकर उस मुसीबत से बाहर लेन का कार्य करते. अपनी प्रतिभाशाली बल्लेबाजी के दमपर डीविलियर्स ने ना जाने कितने मैच साउथ अफ्रीका की झोली में किए.
पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ सकते डीविलियर्स

पाकिस्तान सुपर लीग के ऑफिसियल अकाउंट द्वारा एक ट्वीट किया गया है. जिससे डीविलियर्स के इस लीग में जुड़ने की संभावना दिख रही है. ट्वीट में एक बॉक्स की फोटो ट्वीट की गयी है. इस बॉक्स पर 17 नंबर लिखा हुआ है. यह ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है. 17 नंबर एबी डीविलियर्स की जर्सी का नंबर भी है. पीएसएल के इस ट्वीट के साथ में लिखा है कि ”आपकी लीग के पास आपके लिए एक सरप्राइज है, यह काफी बड़ा होगा. क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि बॉक्स में क्या है ?
Your League has a surprise for you and it will be massive. Can you guess what is in the box
?
#PakistanSuperLeague pic.twitter.com/cTfoHfrZRB
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) August 30, 2018
एबी डीविलियर्स ने 114 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.66 की शानदार औसत से 8765 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक, 2 दोहरे शतक और 46 अर्द्धशतक निकले हैं. डीविलियर्स का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 278 का रहा है. वहीं वनडे में उन्होंने 228 मैच खेले हैं. जिसमें 53.5 की औसत से 9577 रन बनाए हैं. इस दौरान डीविलियर्स ने 25 शतक और 53 अर्द्धशतक लगाए. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रहा. डीविलियर्स ने इसी वर्ष आईपीएल सीजन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी.
The post अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब पाकिस्तान के पीएसएल में खेलते नजर आयेंगे एबी डीविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.
? 