बिग बैश लीग से अलविदा कहने के एक हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने इनडोर क्रिकेट में सात विकेट झटके हैं. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग से संन्यास की घोषणा कर दी.
37 साल से जॉनसन ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में किए बदलाव के बाद यह फैसला लिया. हालांकि अभी उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के जरिये साबित कर दिया कि उनमें अभी कितना क्रिकेट बाकी है.
पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलते थे जॉनसन

बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलने वाले जॉनसन ने टीम को 2016-17 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल मैच में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ जॉनसन ने चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया था. जॉनसन ने 19 बिग बैश लीग मैचों में 20 विकेट लिए हैं. जॉनसन ने संन्यास का घोषणा करते हुए कहा था कि बिग बैश लीग काफी लंबा टूर्नामेंट है और एक 37 साल के क्रिकेटर के लिए ये काफी ज्यादा है.

साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 73 टेस्ट में टीम के लिए 313 विकेट हासिल किए। वहीं 153 वनडे मैच में उनके नाम 239 विकेट है. 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन किया था. पांच टेस्ट में उन्होंने कुल 37 विकेट निकाले थे और अपनी टीम को इंग्लैंड पर 5-0 की धमाकेदार जीत दिलाई थी.
जॉनसन भारतीय टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं. किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके जॉनसन फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैँ.
The post संन्यास के बाद भी घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहा है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.