स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारत इस सीरीज में 2 0 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम की हार से मैच देखेन वाले दर्शकों को बहुत ज्यादा निराशा हुई है। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की आलोचनाएं होने शुरू हो गई है। इस टीम में सबसे ज्यादा आलोचना भारतीय टीम के बल्लेबाजों की हो रही है। लगातार दो मैचों में भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से निराश करके दिखाया है।
लेकिन भारतीय टीम के साथ कप्तान विराट कोहली की भी जमकर आलोचना हो रही है। दूसरे मैच में अगर अश्विन ने 23 और 33 रन की पारी नहीं खेली होती तो भारतीय टीम 100 रन भी नहीं बना पाती। पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले कप्तान विराट कोहली भी दूसरे मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन अपनी इस हार के बाद कप्तान कोहली ने सभी प्रशंसकों के नाम एक भावुक मैसेज दिया है। कोहली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की मैच में कभी हम जीतते हैं तो कभी हम हारकर सीखते हैं।
इसके बाद कोहली ने लिखा आप लोगों ने कभी भी हमारा साथ नहीं छोड़ा वहीं हम भी आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। विराट के इस संदेश को देखकर लगता है की विराट को पता चल गया है की इस हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों को बहुत ज्यादा निराशा हुई है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे में सबसे पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीती लेकिन 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से हार गई थी। लेकिन 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत लगातर दो मैच हारकर 2 0 से पिछड़ गई है। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज का तिसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल मैच से कम नहीं होगा।
Herald