Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद युसूफ ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद युसूफ भी मानते हैं, कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय के सबसे दिग्गज बल्लेबाज है. उनका मानना है कि विराट से दुनिया भर के बल्लेबाजों को सीखना चाहिए. हालंकि उन्होंने अपने कुछ और पसंदीदा बल्लेबाजो के नाम बताये. विराट के बाद युसूफ ने रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियम्सन की भी सराहना की.

मोहम्मद युसूफ ने कहा कि पाकिस्तान की गेंदबाजी अव्वल दर्जे की है. लेकिन विराट ने बल्लेबाजी में एक अलग ही ट्रेड सेट किया है. विराट एक खिलाड़ी के तौर पर कम्पलीट पैकेज हैं. आपको बता दें कि मौजूदा समय में कोहली टेस्ट व वनडे दोनों में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं. अभी हाल ही में विराट ने टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि

विराट कोहली एक बल्लेबाज है, जिसकी मैं बहुत इज्जत करता हूं. वह आधुनिक युग के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में अलग नजर आते हैं. लेकिन रोहित शर्मा, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन भी बहुत उच्च श्रेणी के बल्लेबाज़ हैं. लेकिन जब विराट की बल्लेबाजी की बात आती है तो वह पूरा पैकेज है उनमे जो आक्रामकता दिखती है वो किसी में नजर नहीं आती. फिटनेस के मामले में भी वह एशियाई क्रिकेटरों से कहीं आगे हैं.”

युसूफ यही नहीं रुके. उन्होंने यह भी स्वीकार कि विराट ने खुद को मैदान पर साबित किया है इस वजह से उन्हें आये दिन प्रशंसा सुनने को मिलता है “वह दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं, उन्होंने अपनी क्षमता साबित कर दी है, वह लगातार रहे हैं और उन्होंने काबिलियत दिखाई है. ये सब हुआ है कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण के कारण.”

The post मोहम्मद युसूफ ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.