Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्रैसिंग रूम में यह हरकत करते पकड़े गए रवि शास्त्री, लोगों ने उड़ाया मजाक

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रही है औरटीम ने मैच के दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 287 रनों पर समेट दिया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को खुलकर नहीं खेलने दिया और कम ही स्कोर बनाने दिया।भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी अभी टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर है लेकिन वो एक ऐसा काम करते पकड़े गए की उनकी भज्जी ने मजाक बना ली।

भारत ने की इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन पर ढेर

जी हां कोच रवि शास्त्री पहले टेस्ट के पहले दिन ड्रैसिंग रूम में बैठकर सोते हुये पाये गये। इस दौरान टीम अपना मैच खेल रही थी तो रवि शास्त्री नींद निकाल रहे थे। कमेंटेटर भी अपनी आवाज से प्रशंसकों को रोमांचित कर रहे थे।

लेकिन ये अजीब संयोग बैठा की जब इंग्लैंड की टीम तीन विकेट खोकर 156 रन बनाकर क्रीज पर थी उसी समय टीवी कैमरों में कोच शास्त्री की नींद लेते हुए की तस्वीरें सामने आ गई। दिलचस्प यह रहा कि हरभजन सिंह इस समय कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने इस मौके को अपने हाथ से नहीं जाने दिया उन्होंने इस दौरान रवि का मजाक उड़ाते हुए कहा रवि उठ जाओं।

इस दौरान भज्जी के साथ मैच के लिये कमेंट्री कर रहे और भी कमेंटेटर बैठे हुये थे जो उस समय तेजी से हंस पड़े। वहीं ड्रैसिंग रूम में जहां शास्त्री अपनी कुर्सी पर बैठे सो रहे थे तो उनके बराबर में बैठकर ईयर फोन लगाकर कमेंट्री सुन रहे बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को भी यह सब सुनाई दे गया।

जोस बटलर ने इस टीम को बताया टेस्ट की सर्वश्रेष्ठ टीम

उसी समय भज्जी ने कमेंट्री करते हुये संजय से कह दिया, संजय यदि आप मेरी बात सुन रहे हैं तो रवि को मेरा संदेश दे दें। यह सुनकर संजय भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और शास्त्री को यह सब बताया तो रवि शास्त्री भी काफी देर तक हंसते रहे।