इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के हाथों लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में विराट एंड कंपनी को एक पारी और 159 रनों के बड़ें अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स के मैदान में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम के बल्लेबाज जहां इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करने में विफल रहे। वहीं, भारत के गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में कोई चमक नहीं बिखेर पाए और उसी का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 396 रन बनाए। विराट एंड कंपनी ने पहली पारी में 107 और दूसरी पारी में 130 रन ही बनाए। इसके साथ भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 से पिछड़ गई है।
इन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड
वहीं, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस मैच से हाथ तो धोना ही पड़ा साथ ही उनके लिए एक बुरी खबर भी आई है। विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में पिछड़ चुके हैं। विराट कोहली ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। वहीं, विराट कोहली की जगह बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे आॅस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ पहले नंबर पर पहुंच गए है।
विराट कोहली लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में 17 रन की पारी ही खेल पाए। विराट कोहली ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 149 और दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली है। वहीं, भारत के स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उछाल लगाई है। गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन 67वें स्थान से 57वें स्थान पर पहुंच गए है। भारतीय टीम को अगर इस टेस्ट सीरीज में बने रहना है, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में 18 तारीख को खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में हर हाल में जीतना होगा।