इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी देकर इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। उनकी ये कोशिश सफल भी रही।
अश्विन के जाल में फंसे रूट

पिच से अश्विन को टर्न प्राप्त हो रही थी। इसी वजह से ऑफ स्पिनर ने लेग स्लिप पर फील्डर जमाये रखा था। 15वें ओवर की पहली ही गेंद रूट के पैरों पर थी और उन्होंने उसे फ्लिप करने की कोशिश की।
गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और सीधे लेग स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई। कप्तान जो रूट इंग्लैंड टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनका जल्दी आउट होना भारत के लिए अच्छी खबर है।
पारी के पहले तीनों विकेट अश्विन के नाम

इंग्लैंड की पारी में अभी तक तीन बल्लेबाज आउट हुए हैं। जिसमें एलिस्टर कुक, केटन जेनिंग्स और कप्तान जो रूट शामिल हैं। तीनों ही बल्लेबाजों को अश्विन ने अपना शिकार बनाया है। सबसे पहले उन्होंने कल दिन के अंतिम बॉल पर कुक को बोल्ड किया था।
आज सुबह उन्होंने पहले केटन जेनिंग्स को स्लिप में राहुल के हाथों के हाथों कैच करवाया। उनके बाद रूट को आउट कर उन्होंने इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका दिया।
टीम को अश्विन से काफी उम्मीदें
इंग्लैंड की पारी में अभी 7 विकेट बचे हैं ऐसे में टीम को अपने स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से काफी उम्मीदें हैं। पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए टर्न मौजूद है इस परिस्थिति में अश्विन से अच्छी गेंदबाज नहीं हो सकता। इसके साथ ही तेज गेंदबाजों को भी अश्विन का साथ देना होगा। हालाँकि वह अभी तक इसमें सफल नहीं हुए हैं।
देखें वीडियो:
The England captain’s attempt at a flick to R Ashwin was held spectacularly at leg slip#ENGvIND
https://t.co/5wKUf7HLkK— Akhil Gupta
(@Guptastats92) August 3, 2018
The post वीडियो: रविचंद्रन अश्विन के बिछाए जाल में फंसे कप्तान जो रूट, तो लोकेश राहुल ने जीता दिल appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)