इनदिनों देश में चतुष्कोणीय सीरीज खेली जा रही है. जिसमे दो टीमें इंडिया ए और इंडिया बी तो भारत की ही है. वहीं इस टूर्नामेंट में तीसरी व चौथी टीम ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए की है.
इंडिया बी टीम से जयंत यादव हुए बाहर

बता दें, कि इंडिया बी की टीम के लिए इस बीच टूर्नामेंट में एक बहुत बुरी खबर आई है. दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी जयंत यादव अपनी चोट के चलते इंडिया बी टीम से बाहर हो गये है. जयंत यादव अपने राईट साइड में स्ट्रेंन इंजरी से जूझ रहे है और इसी के चलते उन्हें इंडिया बी की टीम से बीच टूर्नामेंट में बाहर होना पड़ा है.
जयंत के स्थान पर जलज सक्सेना को मिली जगह

बता दें, कि जयंत यादव के स्थान पर जलज सक्सेना को टीम में जगह मिली हैं. जलज सक्सेना मध्य प्रदेश की टीम से भी रणजी क्रिकेट खेल चुके है. वही वह फिलहाल केरल की टीम से घरेलु क्रिकेट खेल रहे है.
जलज घरेलू क्रिकेट के काफी अनुभवी खिलाड़ी है. उनके पास 100 प्रथम श्रेणी व 76 लिस्ट ए मैचों का अनुभव है. वह 76 लिस्ट ए मैचों में 81 विकेट हासिल कर चुके है और 1520 रन भी अपनी टीम के लिए बना चुके है.
जलज बीसीसीआई को सुना चुके है खरी-खोटी

दरअसल, जब बीसीसीआई ने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन की वजह से माधवराव सिंधिया अवाॅर्ड के लिए जलज सक्सेना को चुना था. तो जलज सक्सेना अपने एक बयान में बीसीसीआई पर भड़क गए थे.
जलज का कहना था, कि “मुझे यह अवार्ड दिया जा रहा है,हालांकि इस अवार्ड को कोई मतलब नहीं है. यदि बीसीसीआई इस बात का जवाब नहीं दे सकती है, कि बीते चार सालों से मुझे इंडिया ए की टीम में किस वजह से नहीं चुना जा रहा हैं, तो इस अवार्ड का भी कोई मतलब नहीं है. ऐसे में मुझे मिला यह अवाॅर्ड बस बेइज्जती जैसा महसूस करा रहा है.मैं इसे लेकर बेहद तनाव में हूं.”
The post टीम में जगह न मिलने पर बीसीसीआई को खरी-खोटी सुनाने वाले इस खिलाड़ी को मिली चोटिल जयंत यादव की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.