Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर विराट कोहली इस खिलाड़ी से करवाते है ओपनिंग तो टीम का जीतना तय!

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर अपनी टीम के संतुलन को लेकर काफी माथापच्ची कर रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान के सामने बार-बार एक समस्या सामने आ रही है, कि आखिर टीम का संयोजन क्या रखे कि कई तरह की कमियों में सुधार किया जा सके।

विराट कोहली अपने टीम संयोजन को लेकर हैं परेशान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच में मेहमान टीम को हार मिली है। अब इस हार के बाद एक बार फिर से टीम संयोजन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा निराशा अपनी सलामी जोड़ी मुरली विजय और शिखर धवन से हुई है।

भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी है सलामी जोड़ी

भारतीय टीम के लिए वैसे तो पहले टेस्ट मैच के दौरान कप्तान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खास नहीं कर सका। सभी बल्लेबाजों ने बुरी तरह से निराश किया, लेकिन विराट कोहली को जो चिंता सबसे ज्यादा सता रही है वो है अपनी टीम की ओपनिंग साझेदारी। क्योकि हर टीम चाहेगी कि अगर उनके सलामी बल्लेबाज पिच पर कुछ समय तक टिककर गेंद को पुराना करें, जिससे आने वाले बल्लेबाजों के लिए राह आसान हो सके।

भारतीय टीम को है वीरेन्द्र सहवाग जैसे हार्ड हिटर की जरूरत

लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन कुछ खास नहीं कर सके। वैसे इन दोनों ने मिलकर पहली पारी में जरूर 50 रन जोड़े, लेकिन वो बात नजर नहीं आयी, जिससे टीम को आत्मविश्वास मिले। इन दोनों में से किसी एक को ये होना चाहिए था कि वो वीरेन्द्र सहवाग के अंदाज में खेलकर तेजी से रन जुटाते।

रविन्द्र जडेजा के रूप में सलामी बल्लेबाज का खेला जा सकता है कार्ड

वीरेन्द्र सहवाग भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में बहुत सफल रहे हैं। उनके सफल होने का सबसे बड़ा कारण था कि वो शुरुआत से ही हार्ड हिटिंग से विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल देते थे। कुछ उसी तरह से इस टीम में विराट कोहली ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को अजमा सकते हैं।

रविन्द्र जडेजा अपनी बल्लेबाजी शैली से हो सकते हैं सफल

ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। रविन्द्र जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम के विदेशी दौरो पर प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान नहीं बना सकते लेकिन जिस तरह के वो बल्लेबाज हैं वो एक सलामी बल्लेबाज के रूप में तेजी से रन जुटा सकते हैं।

खासकर स्विंग पिचों पर रविन्द्र जडेजा कुछ अच्छा कर सकते हैं, क्योंकि उनका बेट फ्लॉ बहुत ही तेज है और वो इस तेजी से तेज गेंदो को खेल सकते हैं। इस कदम से विराट कोहली की परेशानी कुछ कम हो सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अगर विराट कोहली इस खिलाड़ी से करवाते है ओपनिंग तो टीम का जीतना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.