भारतीय टीम ट्रेंट ब्रिज में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेल रही है. यह मैच अभी तक भारत के पक्ष में नज़र आ रहा है. इसी दौरान कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच पकड़ा है. जोकि इस सीरीज में लिया गया अब तक का एक बेहतरीन कैच है.
इस मैच में भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे. जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 161 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी थी. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 352 रनों पर पारी घोषित की. वहीं लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम अभी तक दूसरी पारी में 70 रनों पर चार विकेट खो चुकी है और उसे जीत के लिए 451 रनों की दरकार है.
विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच

सेशन का 26वां ओवर मोहम्मद शमी करने आए. बैटिंग छोर पर युवा बल्लेबाज ओली पॉप 16 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि दूसरे छोर पर बेन स्टोक्स बिना खाता खोले मौजूद थे. शमी ने पहली गेंद की. पॉप ने कवर की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया. मगर गेंद स्लिप की ओर गयी. जिस पर कोहली ने छलांग लगाते हुए गेंद को झपट लिया.
WATCH – Kohli’s brilliant catch sends Pope back https://t.co/UiXpIhJIIT
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) August 21, 2018
भारत के लिए इस टेस्ट में सबसे अच्छी बात ये रही है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी रन निकले हैं. यह दोनों ही बल्लेबाज आउट ऑफ़ फॉर्म में चल रहे थे. चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 72 रन बनाए. जबकि रहाणे ने पहली पारी में 81 रन बनाए. विराट कोहली ने पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 103 रन बनाए. वहीं शिखर धवन ने भी 35 और 44 रनों की पारियां खेली हैं.
भारत टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है. भारत को अगर इस सीरीज में जीत दर्ज करनी है, तो इस मैच के अलावा अगले दो मैचों में भी जीत दर्ज करनी होगी.
The post वीडियो : विराट कोहली ने लिया सीरीज का अब तक का शानदार कैच, खुद जो रूट भी हो गये परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.