Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलियाई गोल्फर जारोड लिले का निधन

मेलबर्न
 आॅस्ट्रेलियाई गोल्फर जारोड लिले का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 36 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं जिनकी उम्र दो और छह वर्ष है।

उन्होंने 2008 में नेशनवाइड टूर में दो बार जीत दर्ज की थी। जब वह युवा थे तो उन्हें जांच में ल्यूकीमीया का पता चला था, इसके बाद यह बीमारी 2012 और 2017 में फिर से लौट आयी। उन्होंने दूसरी बार कैंसर को पछाड़ते हुए 2013 में अमेरिकी पीजीए टूर पर वापसी की थी।

उनकी पत्नी ब्राइनी लिले ने आज बयान में कहा, ‘‘जारोड अब हमारे साथ नहीं हैं। बीती रात आठ बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपना अंतिम हफ्ता परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताया।’’