Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साक्षी को नहीं, बल्कि इन्हें देख टेंशनमुक्त हो जाते है धोनी, खुद किया खुलासा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है. बीते आईपीएल में जीवा अक्सर मैदान पर अपने पापा को चीयर करते नजर आ रही थी. इन दोनों की फोटो भी समय समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी जीवा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं.

धोनी अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं उन्होंने इसे एक बार फिर जाहिर किया है. मुंबई के एक कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे कैप्टन कूल ने अपनी बेटी जीवा के बारे में बात करते हुए बताया कि “वह (जीवा) जितना आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और मैं जहां भी जाता हूं लोग उसके बारे में मुझसे पूछते हैं, यह मुझे पसंद है या नहीं यह अलग बात है लेकिन उसके आसपास होना अच्छा रहता है। वह जीवंतता बनाए रखती है.”

उन्होंने कहा, “यह अच्छा अहसास है कि कोई ऐसा आपके आसपास है जो कि आपको तनावमुक्त कर सकता है. उसके होने से बहुत अच्छा लगता है. वह अभी केवल साढ़े तीन साल की है लेकिन उसका अपना अलग तरह का व्यवहार है. वह एक खास तरीके से बात करती है और अगर आपकी बेटी हमेशा आपके आसपास हो तो अच्छा लगता है.”

Due to the presence of daughter Jeeva, the passion remains: Dhoni

धोनी ने बताया कि जीवा अभी केवल साढ़े तीन साल की है लेकिन उसका व्यवहार ऐसा है जो जो मेरे लिए खास है। उन्होंने आगे बताया कि जीवा खास तरीके से बात करती है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही धोनी ने कहा था कि क्रिकेटर के तौर पर भले ही उनमें कोई बदलाव नहीं आया हो लेकिन बेटी जीवा के जन्म के बाद एक इंसान के तौर वह काफी बदल गए हैं।

The post साक्षी को नहीं, बल्कि इन्हें देख टेंशनमुक्त हो जाते है धोनी, खुद किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.