स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत दो मैच लगातर हार गई है। इस हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही है। इस सीरीज के दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम के सभी बल्लेबाजों को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। लेकिन तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए थोड़ी परेशान करने वाली खबर आई है।
दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली पीठ दर्द से परेशान दिखाई दे रहे थे। अगर कोहली तीसरे मैच में खेलते हैं तो उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी किस के हाथों में देने को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। खबरों के अनुसार अगर कोहली तिसरा मैच नहीं खेलते है तो भारतीय टीम की कप्तानी आर. अश्विन के हाथों में दी जा सकती है। इस सीरीज में कोहली के बाद अश्विन ही एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाये है। भारतीय टीम में कप्तान की जगह उप कप्तान को कप्तानी दी जा सकती है लेकिन उप कप्तान रहाणे भी इस समय बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में मात्र 13 रन ही बना पाए थे।
दो मैचों में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री से हार के कारणों को लेकर चर्चा कर सकती है। खबरों के अनुसार बोर्ड इन दोनों पर कोई कार्यवाली भी कर सकता है। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होगा। इस मैच से पहले इस सीरीज के अंतिम दो मैचों की लिए भारतीय टीम का चयन भी किया जा सकता है। इस सीरीज में हार से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपने बल्ले से दम दिखाना होगा।
Herald