चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट के एक शानदार बल्लेबाज हैं. मगर पिछले कुछ समय से वह आउट ऑफ़ फॉर्म में चल रहे थे. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में पुजारा एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए. जिसके बाद सुनील गावस्कर ने उनकी प्रशंसा की है.
ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम मजबूत दिखा रही है. पहली पारी में भारत ने 329 रन बनाए. हालांकि पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा 14 रन ही बना सके और क्रिस वोक्स की गेंद पर आदिल राशिद को कैच देकर आउट हुए. इसके बाद कोहली और रहाणे के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई. कोहली 97 जबकि रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए.

जिसके जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड टीम मात्र 161 रनों पर ऑल आउट हो गयी. दूसरी पारी में भारत ने एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी दिखाते हुए 7 विकेट खोकर 352 रनों पर पारी घोषित की. इस दौरान चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से 72 रनों की अर्द्धशतकीय पारी निकली. पुजारा की यह अर्द्धशतकीय पारी कई पारियों के बाद आयी है.
ये कहा गावस्कर ने
बीसीसी से बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा ”पुजारा की टीम में जगह पर सवाल उठ रहे थे. वहीं अब वह विकेट पर सेट दिखे. बॉल ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही थी, हो सकता है थोड़ा बहुत घूम रही हो. यह एक अच्छी साझेदारी रही. पुजारा ने कुछ भी गलत नहीं किया. यह मैच भारत के तीन बल्लेबाजों को वापस फॉर्म में ले आया है.”
पहले मैच में पुजारा को नहीं मिली थी जगह

चेतेश्वर पुजारा की ख़राब फॉर्म को देखते हुए उन्हें एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद दूसरे मैच में पुजारा को टीम में लिया गया. जिसमें वह दोनों परियों में 18 रन ही बना सके.
पहली पारी में वह विराट कोहली की गलती की वजह से 1 रन पर रन आउट हो गए थे. हालांकि अब पुजारा फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. भारत को अगर टेस्ट मैचों में जीत हासिल करनी है, तो पुजारा का फॉर्म में रहना बेहद ज़रूरी होगा.
The post किसने कहा चेतेश्वर पुजारा की बदौलत तीसरे टेस्ट में वापसी करने में सफल रही भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.