Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एफसी पुणे ने कनाडा के स्ट्राइकर इयेन हुमे से करार किया

पुणे
 इंडियन सुपर लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले कनाडा के स्ट्राइकर इयेन हुमे से पुणे सीटी एफसी ने आगामी सत्र के लिए करार किया है। हुमे आईएसएल में चार सत्र में 59 मैचों में सबसे ज्यादा 28 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह आईएसएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी है।           

वह इससे पहले केरला ब्लास्टर्स एफसी और एटीके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस साल फरवरी में उनका घुटना चोटिल हो गया था जिससे वह पूरे सत्र के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। वह भारत और ब्रिटेन में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।