वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है, जिसका 10वां मैच शुक्रवार को सेंट लूसिया स्टार्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया. पोलार्ड की कप्तानी वाली लूसिया स्टार्स ने बारबाडोस को 38 रनों से करारी शिकस्त दी. वहीं इस मैच के दौरान गेंदबाज कैस अहमद ने विकेट मिलने के बाद जो जश्न मनाया वह देखने लायक है.
विकेट मिलने के बाद कैस अहमद का जश्न
पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया की टीम ने कप्तान किरोन पोलॉर्ड के तूफानी शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में बारबाडोस की टीम 6 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई.

वहीं जब बारबडोस की टीम बल्लेबाजी कर रही थी. उस दौरान पारी का 11वां ओवर तेज गेंदबाज कैस अहमद करने आए. कैस के ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ने डीप स्क्वौर लेग की तरफ छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर नहीं पहुंच सकी और फील्डर ने कैच ले लिया.
विकेट मिलते ही कैस बेहद खुश हो गए और उत्साह में मैदान पर ही फ्लिप लगा दी. विकेट मिलने के बाद इस तरह का जश्न शायद ही पहले कभी देखा गया हो.
पोलार्ड की तूफानी पारी
इस मैच में पोलार्ड द्वारा एक तूफानी पारी खेली गयी. पोलार्ड ने 192.59 की स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों पर 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए.
वहीं पोलार्ड के अलावा लूसिया स्टार्स के ओपनर आंद्रे फ्लेचर ने जबरदस्त 80 रनों की पारी खेली. फ्लेचर ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 6 चौके जड़े.
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस को ड्वेन स्मिथ और मार्टिन गप्टिल की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े. हालांकि गप्टिल सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ड्वेन स्मिथ ने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नही खेल सका.
The post वीडियो : विकेट मिलने के बाद गेंदबाज ने हवा में लगाई गुलाटीयां, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.