Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फर्राटा किंग बोल्ट करेंगे फुटबाॅल के मैदान पर डेब्यू

सिडनी
आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन फर्राटा किंग उसेन बोल्ट पेशेवर फुटबाॅलर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए ए लीग के सेंट्रल कोस्ट मराइनर्स के साथ अनिश्चित काल के लिए अभ्यास करेंगे।

पिछले साल एथलेटिक्स को अलविदा कहने वाले बोल्ट मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रशंसक हैं और लंबे समय से फुटबाॅल खेलना चाहते हैं। वह जर्मनी, नार्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के लिए खेल चुके हैं।      

क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘क्लब और उसेन बोल्ट के बीच करार पेशेवर फुटबाॅल खेलने के करार की गारंटी नहीं देता। आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन को हालांकि इसके जरिए पेशेवर फुटबाल खेलने का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा।’’ ए लीग सत्र अक्तूबर से शुरू हो रहा है।