Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी विश्व कप : क्वार्टर फाइनल में आज होगा आयरलैंड और भारत का आमना-सामना

लंदन: भारतीय महिला हॉकी टीम आज ली वैली हॉकी एंड टेनिस कोर्ट पर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत अगर आयरलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना लेती हैं तो वो दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में कदम रखेंगी।


इससे पहले भारतीय टीम 1974 में विश्व कप के पहले संस्करण में अंतिम-4 में पहुंची थीं। वहीं टीम 1978 में आखिरी बार क्वार्टर फाइनल खेली थी।

भारत के लिए यह ऐतिहसिक पल है जब वो अपने इतिहास को दोहरा कर उससे आगे भी जा सकता है, लेकिन उसके सामने वो टीम है जिसने ग्रुप स्तर पर उसे मात दी है। आयरलैंड ने पूल-बी के मैच में भारत को 1-0 से हराया था।

कप्तान रानी और कोच शुअर्ड मरेन दोनों इस बात से वाकिफ हैं कि टीम अभी तक अपने पूरे रंग में नहीं आई है। शुरुआत से उसकी आक्रमण पंक्ति और मिडफील्ड ने निराश किया है। तालमेल और फिनिंशग की कमी टीम को अखरती रही है।

आयरलैंड शुरू से ही अच्छी हॉकी खेल रही है और भारत की कमी से वाकिफ हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह चुनौती और खतरनाक हो जाती है। यह मैच उसके लिए अभी तक का सबसे मुश्किल मैच साबित हो सकता है। मरेन किस रणनीति के साथ उतरेंगे वो देखना होगा।

भारत का डिफेंस बेहद शानदार है इस बात से मरेन बेशक खुश होंगे, लेकिन सिर्फ डिफेंस के दम पर आयरलैंड को रोका नहीं जा सकता।

भारत के लिए हालांकि किसी भी लिहाज से यह मैच आसान नहीं होने वाला है। उसके पास इतिहास रचने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। यह बात टीम जानती भी है और अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेगी।

टीम :

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), रजनी एतिमारपू।

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर।

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल।

फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर।

आयरलैंड :

गोलकीपर : ओ’फ्लांगन ग्रेस, मैक्फेरान आयेशा।

मुलन कैथरीन (कप्तान), ओ ब्रायन योवाने, इवांस निकोला, मैक शिर्ले, फ्रेजर मेगान, टिसे एलेना, पिंडर गिलियन, उप्टन रोइसिन, वाटकिंस चोले, कोलविन लिजेले, डेली निकोला, मैथ्यूज हनाह, ओ’फ्लांगन एना, विल्सन जोन, ड्यूक डिएरडे, मिके एलिसन।

The post महिला हॉकी विश्व कप : क्वार्टर फाइनल में आज होगा आयरलैंड और भारत का आमना-सामना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.