Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वालेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए पहले मैच में एटलेटिको को बराबरी पर रोका

वालेंसिया: रोड्रिगो की ओर से दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर वालेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए पहले मैच में एटलेटिको को बराबरी पर रोका।  बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच एस्तादियो डे मेस्टाला स्टेडियम में सोमवार रात खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

एंजेल कोरिया ने 26वें मिनट में एंटोनियो ग्रीजमैन की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए एटलेटिको का खाता खोला। उसने पहले हाफ की समाप्ति तक इस बढ़त को बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में वालेंसिया ने वापसी करते हुए रोड्रिगो के 56वें मिनट में किए गए गोल से एटलेटिको के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। अपने डिफेंस से एटलेटिको को दूसरा मौका न देते हुए अंत में वालेंसिया ने यह मैच ड्रॉ किया।

 

The post वालेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए पहले मैच में एटलेटिको को बराबरी पर रोका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.