Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केरला बाढ़ पीड़ित इंसानों को छोड़ विराट और अनुष्का ने की इनकी मदद, चौतरफा हो रही तारीफ़

भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य इन दिनों पूरी तरह से बाढ़ से जूझ रहा है। केरल के 14 में से 11 जिलें तो पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए। 8 अगस्त से इन्द्रदेवता के रौद्र रूप से पूरी तरह से पानी-पानी हुए केरल के लाखों लोगों के लिए इन दिनों चारों ओर से मदद को हाथ उठ रहे हैं। हर दिन के साथ लगातार भारत के साथ ही विदेश से भी केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मिल रही है।

केरल में भयानक बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद को उठ रहे हैं हाथ

केरल में बाढ़ का एक भयावह मंजर देखने को मिला है। ये बाढ़ केरल में आयी पिछले 100 साल की सबसे खतरनाक बाढ़ मानी जा रही है जिसमें अब तक तो करिब 400 लोगों की जान चली गई है तो वहीं लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। ये बेघर हुए लोग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं और मदद पाने को लालायित हो रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपनी ओर से मदद को बढ़ाए हाथ

इसी लिस्ट में अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ही उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अभी तक बॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट जगत से भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई हाथ उठे हैं उसी तरह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से इस भयानक बाढ़ के पीड़ितों के लिए मदद की बात सामने आयी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की पशुओं के लिए भोजन-मेडिकल की मदद

वैसे खुद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से तो आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अगर सूत्रों की माने तो देश की इस सबसे चर्चित जोड़ी ने मेडिकल रिलिफ के लिए अपने हाथ आगे किए हैं। लोगों की मेडिकल केटर के साथ ही बाढ़ में पीड़ित  पशुओं के लिए भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी ओर से मेडिकल केयर का खर्चा उठाने का फैसला किया है।

Virat Kohli show his love for Anushka , pic goes viral

बेजुबान पशुओं की मदद के लिए कोहली-अनुष्का ने पहुंचायी ट्रक भरकर मेडिकल-भोजन की सहायता

केरल में आयी बाढ़ को लेकर अभी तक तो हर किसी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ वहां के पीड़ित लोगों पर ही है लेकिन लोगों के साथ ही इस बाढ़ में बेजुबान जानवरों को भी बड़ी तकलीफ पहुंची है।

माना जा रहा है कि इस पोपुलर जोड़ी ने केरल बाढ़ में पीड़ित जानवरों के भोजन और मेडिकल को लेकर एक ट्रक भरकर मदद पहुंचायी है। ऐसे में जानवरों की हेल्थकेयर के लिए भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के द्वारा मदद के लिए उठाए गए हाथ काफी सराहनीय हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post केरला बाढ़ पीड़ित इंसानों को छोड़ विराट और अनुष्का ने की इनकी मदद, चौतरफा हो रही तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.