वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार को खेला गया, जिसमें एक अजीब नजारा देखने को मिला। इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने एक बड़ी ही खतरनाक गेंद डाली, जिसे फैंस ने बॉल ऑफ द सेंचुरी का नाम दे दिया है।

शेल्डन कॉटरेल ने फेंकी अनोखी गेंद
वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल बांग्लादेश के खिलाफ पहला ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी ही गेंद तेजी से गेंदबाजी रनअप से आ कॉटरेल के हाथ से छिटक गई और गेंद हाथ से छिटकने के साथ ही दूसरी स्लिप से भी बाहर जा पहुंची। इस गेंद को दूसरी स्लिप में खड़े फील्डिर ने अपनी दांयी ओर जाकर पकड़ा।
फैंस ने दिया बॉल ऑफ द सेंचुरी का नाम
इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शेल्डन कॉटरेल की इस गेंद को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस गेंद को तरह-तरह के नाम दिए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने तो इस गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी का नाम दिया है।
कॉटरेल की इस गेंद को देखकर आप भी हंस-हंस कर पागल से हो जाएंगे। कई लोगों का तो मानना है कि कॉटरेल ने मिचेल स्टार्क की बॉल ऑफ द सेंचुरी को भी पीछे छोड़ दिया है।

शेल्डन कॉटरेल की गेंद का सोशल मीडिया पर उड़ा जमकर मजाक
दरअसल इससे पहले एक इसी तरह की गेंद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने डाली थी। मिचेल स्टार्क ने साल 2017 में खेले गए एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी। और उसी तरह की गेंद इस बार शेल्डन कॉटरेल ने डाली। इस गेंद को लेकर उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है।

वेस्टइंडीज ने हासिल की शानदार जीत
आपको बता दें कि सेंट किट्स में मंगलवार को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीत हासिल की।
बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे जिसके बाद वेस्टइंडीज को डीएल नियम के आधार पर 91 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो-वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने डाली ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ जिसे देख हंसी रोकना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.