बर्मिंघम
अनुष्का शर्मा का पति विराट कोहली संग बर्मिंघम में शॉपिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में ये कपल बर्मिंघम के एक मॉल में कई स्टोर्स पर शॉपिंग करते नजर आ रहा है.
हाल ही में विराट की इंग्लैंड सीरीज के दौरान अनुष्का पति को चियर अप करती दिखीं थीं. विराट ने भी एक अच्छे पति की तरह अपने व्यस्त शड्यूल से वक्त निकालकर पत्नी अनुष्का को शॉपिंग करवाने का मन बनाया. सोशल मीडिया पर छाए विराट-अनुष्का के वीडियो में विराट को हुड से अपना चेहरा छिपाते देखा जा सकता है. जबकि अनुष्का मॉल के स्टोर में कई प्रोड्क्ट्स को ट्राई करती हुईं नजर आ रही हैं.