Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये पांच खिलाड़ी विराट कोहली के कप्तानी से हटते ही दोबारा टीम इंडिया में नहीं आयेंगे नजर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी कम उम्र में बड़ी ऊंचाई पर पहुँच गए हैं. उन्होंने भारत के एक शानदार खिलाड़ी की भूमिका निभाई. कई मैच में उन्होंने अपने दम पर जीत दिलाई. उन्होंने क्रिकेट के खेल के बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े है. आज वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं, लेकिन वर्तमान समय में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी मुश्किल में है.

मौजूदा समय में  कोहली की आगुआइ वाली टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं. जहाँ पर वह 5 मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हार चुकी है. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान काफी ख़राब दौर से गुजर रहे है, लेकिन कप्तान के चहेते खिलाड़ी टीम का हिस्सा है. और वह उनका हौंसला बढ़ा रहे है, लेकिन जब तक कोहली की कप्तानी रहेगी तब तक टीम के कुछ खिलाड़ी नजर आयेंगे. कोहली की कप्तानी के बाद लगभग 5 खिलाड़ी टीम में नजर नहीं आयेंगे.

हार्दिक पांडया 

भारतीय कप्तान कोहली और टीम के आलराउंडर हार्दिक पंडया की जोड़ी क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध है. यह बात क्रिकेट से संबन्ध रखने वाले हर व्यक्ति को पता है, कि कभी कोहली तो कभी हार्दिक सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं.

इशांत शर्मा

कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं. इन दोनों के घरेलु सम्बन्ध जग जाहिर हैं. दिल्ली में दोनों खिलाड़ी एक ही मैदान पर क्रिकेट खेले हैं. आज कल दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर हैं.

के एल राहुल

के एल राहुल कुछ ही समय से टीम के साथ हैं, लेकिन विराट कोहली के साथ इस खिलाड़ी के काफी गहरे सम्बन्ध बन गए है. अब वह बस टीम में हो तो प्लेइंग इलेवन में जरुँर होंगे. हालाँकि जिस तरह से वो पिछले कुछ मैचो से प्रदर्शन कर रहे है, उस प्रदर्शन पर विराट के अलावा कोई भी कप्तान उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं रखना चाहेंगा.

यजुवेंद्र चहल

यजुवेंद्र चहलएक ऐसा नाम है जिसने अभी कुछ ही समय पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है और यह खिलाड़ी अपने टीम के कप्तान विराट कोहली का दिल जीतने में सफल रहा. कोहली के साथ चहल के अच्छे सम्बंध है.

ये इन दोनों के अच्छे सम्बन्ध ही है, जो आज चहल भारतीय टीम का हिस्सा है, नहीं तो शायद ही इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिलती. विराट और चहल दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए काफी लम्बे समय से एक साथ क्रिकेट खेल रहे हैं.

मुरली विजय

मुरली विजय भारतीय कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी है, जिनको इंग्लैंड दौरे पर कोहली मौके पर मौके दिए जा रहे है. वहीं विजय नाकाम साबित हो रहे है. पिछले मैच में भारतीय टीम की हार का कोई जिम्मेदार हैं, तो वह भारतीय कप्तान विराट कोहली का ये पसंदीदा खिलाड़ी ही हैं.

The post ये पांच खिलाड़ी विराट कोहली के कप्तानी से हटते ही दोबारा टीम इंडिया में नहीं आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.