Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों में दिखा डर : सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की है. उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों में डर बनाया है. भारतीय टीम ने बुधवार को टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की. भारत ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में 203 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की.

ये कहा गावस्कर ने

आज तक से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा ”हमने पहले देखा है कि विदेशी गेंदबाज बाउंसर डालते और हमारे निचले क्रम के बल्लेबाज आसानी से विकेट देकर चले जाते. लेकिन जिस तरह से अब भारतीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है, उससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों में डर नज़र आया है. जिस तरह से पुछल्ले बल्लेबाज बाउंसर पर आउट हो रहे थे ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाजों ने उनकी दवा का उन्ही को स्वाद चखाया है”

गावस्कर को लगता है कि अगर भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले एक या दो टेस्ट मैच खेले होते तो भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत सकती थी. उन्होंने कहा ”हमारी टीम काफी अच्छी है. जैसा कि मैंने कहा था कि भारत ने अगर अंतिम वनडे और पहले टेस्ट के बीच में एक या दो मैच खेले होते तो हम दूसरा टेस्ट जीत सकते थे”

गावस्कर ने कहा ”हां, दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं. दोनों टीमों के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे”

भारत ने तीसरे मैच में शुरुआत से ही मैच में पकड़ बना रखी थी. ट्रेंट ब्रिज में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल थीं. जिसका भारतीय टीम ने भरपूर फायदा उठाया. वहीं गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. एक पारी में जहां हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट निकाले तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए.

हालांकि इंग्लैंड ने अभी भी सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. भारत को सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

The post भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों में दिखा डर : सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.