Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान के सपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए सरकार से इजाजत लेंगे सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के प्रधानमंत्री सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नही अभी यह तय नही हुआ है. गावस्कर इस समारोह में शामिल होने के लिए पहले भारत सरकार से सलाह लेंगे.

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ को सर्वाधिक सीटें मिली हैं. हालांकि बहुमत ना होने के कारण इमरान गठबंधन कर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इमरान के सपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

ये कहा गावस्कर ने

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा ”मैं सरकार से मंजूरी लेना चाहूंगा. भले ही मेरे पास समय हो तब भी मैं उनके विचार जानना चाहूंगा कि क्या मुझे वहां का दौरा करना चाहिए” 

हालांकि उन्होंने अभी पूरी तरह निश्चित नही किया है कि वह इस समारोह में शामिल हो पाएंगे या नही. क्योंकि कुछ और प्रतिबद्धताएं भी हैं. गावस्कर ने कहा

”मुझे कल ही निमंत्रण मिला है. यह निमंत्रण उनके(इमरान) कार्यालय पर उनकी पार्टी की तरफ से आया है. एक तरह से अधिकारिक निमंत्रण नही दिया गया है. मैं यात्रा करना पसंद करूंगा, लेकिन क्या यह मेरे लिए संभव है, ये एक अलग मामला है”

आगे गावस्कर ने कहा ”मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिये प्रतिबद्ध हूं. अभी तक जैसा मुझे पता है कि शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं हुई है. अगर यह तारीख 15 अगस्त होती है, तो मैं नहीं जा पाऊंगा, क्योंकि उस दिन मेरी माँ का जन्मदिन है और भारत का स्वतंत्रता दिवस है. उसी शाम मुझे इंग्लैंड में बाकी तीन मैचों के लिए वापस लौटना है”

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को भी इमरान खान के सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है. मगर अभी कपिल देव की ओर से भी स्पष्ट नही है कि वह पाकिस्तान जाएंगे या नहीं.

The post इमरान खान के सपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए सरकार से इजाजत लेंगे सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.