Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दो टेस्ट मैच हारने के बाद इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है बीसीसीआई की गाज

स्पोर्ट्स डेस्क।इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम का लगातार दो टेस्ट मैच हारना कई खिलाड़ियों को मंहगा पड़ सकता है। 5 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण दो मैच में हार मिली है। इस सीरीज के दो मैचों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। 5 मैचों की सीरीज में दो मैच हारने के बाद भारत 2-0 से पीछड़ गई है। इन दोनों मैच के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय बल्लेबाजों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड भी नाराज होने जैसी खबर आ रही है।

लगातर दो मैचों ​में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री को हार के कारण के बारे में जानने के लिए तलब कर सकती है। खबरों के अनुसार बोर्ड इन दोनों पर कोई कार्यवाली भी कर सकता है। कई खबरों में बताया जा रहा है की बोर्ड ने इन दोनों से पद भी छीन सकता है,लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। हार की वजह भारतीय बल्लेबाजी क्रम है जिसने दोनों मैचों में खराब बल्लेबाजी करके टीम को हारने की तरफ अग्रसर किया।

लेकिन बोर्ड इन दोनों से आने वाले मैचों की रणनीति के बारे में जान सकता है। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होगा। इस मैच से पहले इस सीरीज के अंतिम दो मैचों की लिए भारतीय टीम का चयन भी किया जा सकता है। इस सीरीज में हार से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपने बल्ले से दम दिखाना होगा। अगर इस सीरीज का तिसरा मैच भारतीय टीम के लिए किसी फाइनल मैच से कम नहीं होगा। भारतीय बल्लेबाजों को अपनी ही टीम के गेंदबाज अश्विन से प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।



Herald