Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खराब फॉर्म से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट उपकप्तान बन सकते हैं ये खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद अब भारतीय टीम कल से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेलेगी। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। ऐसे में बल्लेबाजों पर दूसरे मैच में काफी जिम्मेदारी रहेगी।

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें इसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले 2 टेस्ट मैचों से बाहर भी कर दिया गया था। अगर रहाणे का ऐसा खेल बरकरार रहा तो वह दिन दूर नहीं कि वह भारतीय टीम से बाहर हो जाएँ।

आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे जो अजिंक्य रहाणे के बाद टेस्ट टीम के उपकप्तान बन सकते हैं।

3. मुरली विजय

भारतीय टीम टेस्ट के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय रहाणे के विकल्प हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में टेस्ट डेब्यू करने वाले विजय ने भारत के लिए 58 टेस्ट खेल चुके हैं।

विजय विदेशी सरजमीं पर भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। यही कारण है अगर रहाणे टीम से बाहर होते हैं या उनसे उपकप्तानी वापस ली जाती है तो यह विजय को मिल सकती है।

2. ऋषभ पंत

यह नाम देखकर आपको थोड़ा अटपटा लगेगा क्योंकि पंत ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया है। इसके बावजूद वह उपकप्तान का विकल्प हो सकते हैं। उनके पास रणजी ट्रॉफी में कप्तानी करने का अनुभव भी है।

विराट की उम्र अभी 30 साल हो चुकी है वहीं पंत अभी सिर्फ 20 साल के हैं। ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाकर भविष्य का कप्तान तैयार किया जा सकता है।

1. रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाने का कोई प्रबल दावेदार रहेगा तो वह अश्विन की हैं। भारत के लिए करीब 60 टेस्ट मैच खेल चुके अश्विन इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट गेंदबाजों में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने इंग्लिश परिस्थिति में बॉल टर्न कराकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

इन सब को देखते हुए अगर रहाणे भारतीय टीम से बाहर होते हैं या उनसे उपकप्तानी वापस ले ली जाती है तो अश्विन इस स्थान के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होंगे।

The post खराब फॉर्म से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट उपकप्तान बन सकते हैं ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.