खेल डेस्क। दोस्तों, आपने क्रिकेट के मैदान में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते व टूटते देखे होगें। हर खिलाड़ी हर मैच में इसी इरादे से उतरता है कि वो मैच में कोई अनचाहा रिकॉर्ड बनाए। क्रिकेट के मैदान में हर खिलाड़ी चाहे वो बल्लेबाज हो, गेंदबाज हो या फिर क्षेत्ररक्षक वो अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को विजयी बनाने के अलावा मैदान में रिकॉर्ड भी बनाते नजर आते है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का कारनामा किया है। तो आइए नजर डालिए इन तूफानी बल्लेबाजों पर जिन्होंने वनडे की एक पारी में जमा डाले सर्वाधिक चौके...
रोहित शर्मा : हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कई मैचों में अपनी तूफानी पारी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 33 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक व टी20 इतिहास में 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
सचिन तेंदुलकर : भारतरत्न सचिन तेंदुलकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। भारत के इस पूर्व खतरनाक बल्लेबाज ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे की एक पारी में 25 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की थी। सचिन ने इस पारी में 200 रन की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
वीरेन्द्र सहवाग : भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज टीम के विरूद्ध वनडे मैच की एक पारी में 25 चौके लगाने का कारनामा किया था। वीरू ने कई मैचों में छक्के से पारी की शुरूआत की है।
सनथ जयसूर्या : श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या 2006 में नीदरलैंड टीम के विरूद्ध वनडे मैच की एक पारी में 24 चौकें लगाने का कीर्तिमान बनाया था। जयसूर्या ने इस मैच में 157 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। जयसूर्या ने कई मैचों अपने आॅलराउंडर प्रदर्शन से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।