Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीबीएसई में पढ़ाया जाएगा वंडर बॉय प्रणव धनावड़े के संघर्ष की कहानी

मुंबई के एक 15 वर्षीय लड़के ( प्रणव धनावड़े) ने रातों रात धमाल मचा दिया. उसे क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया. इस लड़के की तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर व सदी के नायक ब्रायन लारा से होने लगी. दरअसल, मुंबई के प्रणव धनावड़े नामक इस खिलाड़ी ने दो साल पहले यानी 2016 जनवरी में क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.

धनावड़े ने आर्य गुरुकुल की ओर से केसी गांधी के खिलाफ स्कूली क्रिकेट मैच की एक ही पारी में नॉट आउट 1009 रन बनाकर 117 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था. प्रणब ने अपनी इस पारी में 59 छक्के और 127 चौके लगाए थे.

बता दें कि प्रणव ने पहले दिन अपनी 652 रनों की पारी में 78 चौके और 30 छक्के जड़े थे. इसके बाद अचानक एक खबर आई कि यह होनहार लड़का क्रिकेट छोड़ने जा रहा है. हालांकि इसे खुद धनावड़े ने ख़ारिज किया. अब एक बार फिर यह खिलाड़ी सुर्ख़ियों में है.

दरअसल, प्रणव धनावड़े के रिकॉर्ड कहानी को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. इसे जान यह युवा खिलाड़ी खुद हैरान है. इसे धनावड़े अपने लाइफ का फ्रेश अध्याय बता रहे हैं.


धनावड़े ने कहा कि “यह पूरी तरह से अप्रत्याशित है. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी यह कारनामा एक स्कूल पाठ्यपुस्तक में शामिल की जायेगी. यह सब कुछ मेरे लिए एक सुनहरे सपने की तरह है. जब एक दोस्त ने मुझे इसके बारे में बताया तो मैं चौंक गया. मैनें तुरंत किताब उठाकर देखीं. जिसमें खुद की कहानी अपने तस्वीर के साथ देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पुस्तक अभी तक छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह अगले साल के पाठ्यक्रम का हिस्सा है.”

उन्होंने आगे कहा कि “यह मेरे जीवन में एक नए अध्याय की तरह है. मेरे खेल स्तर को अपग्रेड न करने के लिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है, लेकिन मेरे लक्ष्य पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए क्योंकि मेरी उपलब्धि पढ़ने के बाद, छोटे बच्चे मुझे अनुकरण करने की कोशिश करेंगे.”

अब मेरे लिए यह रिकॉर्ड भूलना है और बस मेरे खेल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करना है. वर्तमान में मैं कंगा लीग की तैयारी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं.

The post सीबीएसई में पढ़ाया जाएगा वंडर बॉय प्रणव धनावड़े के संघर्ष की कहानी appeared first on SportzWiki Hindi.