वेस्टइंडीज की सरजमीं पर इन दिनों क्रिकेट जगत से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में कई स्टार खिलाड़ी जुटे हुए हैं जिन पर क्रिकेट जगत की नजरें हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में खासकर स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर निगाहें गड़ी हुई हैं।

सेंट लूसिया ने दी बारबाडोस ट्रिनड्रेंट्स को मात
इसी बीच सीपीएल के इस सीजन का 10वां मुकाबला डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की टीमों के बीच ही हुआ जहां डेविड वार्नर की टीम भारी पड़ी। डेविड वार्नर की टीम सेंट लूसिया स्टार्स ने इस मैच में स्टीवन स्मिथ की टीम बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स को 38 रनों से हरा दिया।

डेविड वार्नर एक बार फिर से फ्लॉप, खाता भी नहीं खोल सके वार्नर
इस मैच में बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीककर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस न्योते को स्वीकरते हुए सेंट लूसिया स्टार्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन सेंट लूसिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही और डेविड वार्नर के रूप में टीम के 20 रनों के स्कोर पर झटका लगा। वार्नर खाता तक नहीं खोल सके।

पोलार्ड और फ्लेचर की धमाकेदार पारियों की मदद से स्टार्स ने बनाए 226 रन
इसके बाद 57 के स्कोर तक ही 3 विकेट खोने के बाद कप्तान किरोन पोलार्ड और सलामी बल्लेबाज आन्द्रे फ्लेचर ने शानदार बल्लेबाजी की। पोलार्ड और फ्लेचर की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए केवल 83 गेंदो में 148 रन जोड़कर अपनी टीम के स्कोर को 200 पार पहुंचा दिया। आखिर में सेंट लूसिया ने 20 ओवर में 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। पोलार्ड ने 104 और फ्लेचर ने 80 रन बनाए।

बारबाडोस की टीम नहीं कर सकी लक्ष्य हासिल, 38 रन से गंवाया मैच
इस भारी लक्ष्य के जवाब में बारबाडोस की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स ने तेजी के साथ रन बनाए लेकिन लगातार अंतराल में विकेट भी खोती रही। आखिर में दिग्गज बल्लेबाजों से लेस बारबाडोस की टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन ही बना सकी और मैच को 38 रनों से गंवा दिया। बारबाडोस की तरफ से ड्वेन स्मिथ ने 58 और स्टीवन स्मिथ ने 28 रनों का योगदान दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- स्टीवन स्मिथ की टीम पर डेविड वार्नर की टीम पड़ी भारी, जाने कैसा रहा दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.