Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विनोद राय ने कहा- तेंदुलकर, गांगुली और लक्ष्मण बने रहेंगे CAC सदस्य

विनोद राय

बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने स्पष्ट किया कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण नया संविधान लागू होने और नए चुनाव होने तक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य बने रहेंगे.

आपको बता दें, सौरव गांगुली के बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष और लक्ष्मण के आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मेंटर और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के ‘विजन 2020’ योजना का हिस्सा होने के कारण हितों के टकराव को लेकर सवाल उठाए गए थे. वहीं तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के अंडर 19 में डेब्यू के कारण यह सवाल उठा है.

ऐसे में विनोद राय ने स्पष्ट कर दिया कि इन तीनों के सीएसी में बरकरार रहने के कारण उन्हें क्रिकेट की नीतियों से जुड़े सभी फैसले लेने का अधिकार होगा. हालांकि इसमें दो नये कोचों की नियुक्ति भी शामिल है. इंग्लैंड दौरे पर मौजूदा तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के बाद राय ने कहा कि आज हुई बैठक में सीओए ने पहले दो टेस्ट में टीम के खराब प्रदर्शन पर चर्चा नहीं की.

इसी को मद्देनजर सीओए सदस्यों विनोद राय और डायना इडुल्जी के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार नए संविधान को लेकर बैठक की. यह पूछने पर कि क्या नई सीएसी का गठन किया जाएगा, राय ने कहा, ‘फिलहाल मौजूदा सीएसी बरकरार रहेगी. हमारे वकील ने अदालत से स्पष्टीकरण मांगा था और जब उन्हें मौजूदा सीएसी के संयोजन के बारे में पता चला तो उन्होंने चुनाव होने तक तेंदुलकर, गांगुली और लक्ष्मण के साथ जारी रखने की स्वीकृति दी.’

आपको बता दें, इंग्लैंड दौरे पर मौजूदा तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के बाद राय ने कहा कि आज हुई बैठक में सीओए ने पहले दो टेस्ट में टीम के खराब प्रदर्शन पर चर्चा नहीं की.

उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रदर्शन पर आज कोई चर्चा नहीं हुई। हमारा मुख्य ध्यान संविधान तैयार कराने पर था. हां, भारत के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा लेकिन दौरा समाप्त होने के बाद.’

The post विनोद राय ने कहा- तेंदुलकर, गांगुली और लक्ष्मण बने रहेंगे CAC सदस्य appeared first on SportzWiki Hindi.