अगले महीनें से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले क्रिकेट एशिया कप की मेजबान अब भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड नहीं रहा है। बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच आयोजन को लेकर समझौते पत्र पर हस्ताक्षर हो गए हैं और अब ये टूर्नामेंट पूरी तरह से संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में ही होगा।

बीसीसीआई ने एशिया कप के आयोजन अधिकार अमीरात क्रिकेट बोर्ड को सौंपे
एशिया कप तय कार्यक्रम के अनुसार बीसीसीआई की मेजबानी में भारत में होना था लेकिन भारत के साथ राजनीतिक रिश्तें अच्छे नहीं होने के कारण पाकिस्तान के आने पर संस्पेंस था। ऐसे में आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन इसकी मेजबानी बीसीसीआई के ही हाथों में थी। लेकिन अब बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से आयोजन के अधिकार यूएई को ही सौंप दिए हैं।

बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर
बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच इसको लेकर समझौता होने के बाद बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात के एशिया कर के 2018 के चरण की मेजबानी के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
आपको बता दें कि इस समझौते को लेकर बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और मुख्य कार्यकारी राहुल जौहरी ने किया तो वहीं अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैयरमैन शेख नाहयान बिन मुकाबरक शामिल रहे।

एशिया कप की पांच टीमें तय, आखिरी टीम का होगा क्वालिफायर मैच से फैसला
इस टूर्नामेंट की आयोजन 15 सितंबर से होना है जिसमें 6 टीमें शामिल होंगी। इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें तय हैं तो वहीं एक अंतिम टीम का फैसला एशिया कप क्वालिफायर टूर्नामेंट की विजेता टीम से होगा।

बीसीसीआई ने जताया अमीरात क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया
इसके साथ ही कार्यकारी सचिन अमिताभ चौधरी ने कहा कि “बीसीसीआई की तरफ से 2018 एशिया कप की मेजबानी के लिए हम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के शुक्रगुजार हैं। मुझे भरोसा है कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट के हर पल का आनंद उठाएंगे।”

भारत-पाक मैच में नहीं होगा बदलाव
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को मैच होना है। इस मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम को अपना पहला मैच खेलना है। भारत के लगातार दो मैच रखने के कारण कई लोगों ने सवाल उठाए लेकिन बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी राहुल जौहरीने स्पष्ट कर दिया है कि इस मैच में कोई बदलाव नहीं होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post CONFIRMED: भारत ने युएई को सौपी एशिया कप की मेजबानी, भारत-पाक मैच को लेकर भी आई अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.