कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) का 2018 संस्करण शुरु हो चूका है. इस टूर्नामेंट में छह टीम हिस्सा ले रही है. हर कोई टीम अपनी तरफ से चैंपियनशिप जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. इस टूर्नामेंट में कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की मौजूदगी में हो रहा है. इन टीमों में कुछ अज्ञात नाम के खिलाड़ी भी शामिल है. वही इस टूर्नामेंट में दो भारतीय खिलाड़ी भी है. जो भारत में पैदा हुए हैं जिनका नाम है सौरव नेत्रावलकर और सनी सोहल.
2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

सौरव नेत्रावलकर भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम है, जिसने टीम इंडिया को ओर से खेलते हुए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था. न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में सौरव ने 9 विकेट अपने नाम किए थे. इस टूर्नामेंट के बाद सभी को लगा था कि जल्द ही वह टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आएंगे.
यह खिलाड़ी के एल राहुल और जयदेव उनादकट के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेला था. बता दें, कि के एल राहुल और जयदेव उनादकट भी उस अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. जिसमें सौरव खेले थे. मुंबई के इस खिलाड़ी को इसके बाद मौके नहीं मिले थे, इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक मैच ही खेला था.
शोएब मलिक की कप्तानी वाली टीम में मिला मौका

मुंबई में पैदा हुए तेज गेंदबाज नेत्रावलकर इस समय कैरीबियाई प्रीमियर लीग में शोएब मलिक की कप्तानी वाली टीम गुयाना अमेज़न वारियर्स टीम का हिस्सा हैं. इसके साथ ही पंजाब में पैदा हुए सनी सोहल, बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए कैरेबियन प्रीमीयर लीग में धमाल मचाएंगे. दोनों क्रिकेटरों ने इस साल संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के लिए वेस्टइंडीज क्षेत्रीय सुपर 50 में अपनी शुरुआत की. अपने मजबूत प्रदर्शन के पीछे, दोनों को इस साल के सीपीएल खेलने के लिए तैयार किया गया था.
इन मैचों में किया था अच्छा प्रदर्शन

उन्होंने 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी उच्च शिक्षा के लिए कदम बढ़ाया और 2016 में यूएसएसीए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नार्थ वेस्ट टीम के लिए खेला. उनकी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम से क्रिकेट की शुरुआत कुछ साल बाद हुई. सोहल, इसके विपरीत, नेत्रावलकर से अधिक अनुभवी है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 21 प्रथम श्रेणी, 25 सूची ए और 32 टी 20 में खेल कर अपने आप को साबित किया है.
The post CPL 2018: कैरेबियन प्रीमीयर लीग का हिस्सा होंगे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, भरी वेस्टइंडीज के लिए उड़ान appeared first on SportzWiki Hindi.